महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार गिरी ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ के चिराइपानी में सनसनी, जेसीबी से मलबा हटाकर जख्मियों को अस्पताल लेकर गई पुलिस

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। गुरुवार देर शाम महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार अचानक ध्वस्त होकर ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में इस कदर गिरी कि 2 महिला समेत 3 लोग जख्मी हो गए। इस हादसे से दोनों प्लांट के अलावे चिराईपानी में सनसनी फैलते ही घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जेसीबी से मलबा हटाकर तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई है। फिर, भी हालत में तनाव है।

rl
previous arrow
next arrow

दीवार थी कमजोर, इसलिए बनी आफत

balaji
previous arrow
next arrow

                  सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय रायगढ़ से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर लाखा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव चिराईपानी में आज देर शाम लगभग 7 बजे बूंदाबादी के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया, जब महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार एकाएक ओम श्री रूपेश कंपनी में उस जगह जा गिरी, जहां लेबर क्वाटर है। बताया जाता है कि महालक्ष्मी कास्टिंग की कमजोर दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर को अपनी चपेट में ऐसे लिया कि वहां रहने वाली 2 महिला समेत 3 लोग दबकर घायल हो गए।

मलबे में दबकर कराह रहे थे जख्मी

ओम श्री रूपेश कंपनी में महालक्ष्मी कॉस्टिंग की दीवार ध्वस्त होने की घटना से सनसनी फैलते ही लेबर क्वाटर में रहने वाले गरीब परिवार मारे दहशत के एकबारगी कांप उठे। हादसे की सूचना दोनों कंपनी प्रबंधनों को मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तदुपरांत, आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के मलबे में दबकर कराह रही 2 महिला सहित 3 आहतों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जेसीबी से मलबों को हटाया गया।

कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

ग्रामीणों की माने तो महालक्ष्मी कास्टिंग की जो दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी में गिरी, वह काफी कमजोर थी। ऐसा नहीं है कि कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी, मगर उन्होंने सुधार कार्य कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली और यही वजह है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक से यह घटना हुई।

गर्भवती हैं गंभीर महिला

बताया जाता है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से दीवार गिरने की घटना में घायल 2 महिलाओं में एक गर्भवती है और उसके पेट में नन्हा जीव पल रहा है। यही कारण है कि महिला श्रमिक की दशा गंभीर होने से उसके परिजनों में कंपनी के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।

Related Posts