जल संकट की मार झेल रहे खरसिया को राहत, मिली 4.82 करोड़ की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

आगामी गर्मी से पहले बनेंगे 3 नए ओवरहेड टैंक, संपवेल और अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर पालिका परिषद खरसिया को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पेयजल एवं अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 82 लाख 47 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से खरसिया नगर में तीन नए उच्च स्तरीय पानी टंकी (ओवरहेड टैंक), संपवेल निर्माण, इंटेकवेल पहुंच मार्ग, सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

rl
previous arrow
next arrow

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

balaji
previous arrow
next arrow

नगर पालिका अध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि यह स्वीकृति खरसिया नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी गर्मी से पूर्व सभी स्वीकृत ओवरहेड टैंकों का निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे नगरवासियों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Posts