कांग्रेस में मजबूती के लिए होगा विधि प्रकोष्ठ का गठन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर की रायशुमारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने और  विस्तार की दिशा तय करने की कवायद में विधि प्रकोष्ठ गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस भवन रायगढ़ में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

balaj
previous arrow
next arrow

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष बनने के बाद से ही शाखा यादव ने सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने और सभी प्रकोष्ठ के विस्तार व गठन प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण तरीके से पूरा करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस भवन रायगढ़ में विधि प्रकोष्ठ गठन के लिए अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में विधि प्रकोष्ठ गठन पर वकीलों ने अपने अनुभव आधारित सुझाव साझा करते हुए रायशुमारी की।
आने वाले समय में जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का गठन किया जाना है जिसमें कांग्रेस संगठन विधि प्रकोष्ठ से भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा और कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ कार्य करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव कांग्रेस संगठन को मजबूत करने सभी स्तर के विभिन्न प्रकोष्ठ गठन को पूर्ण करने निरंतर कार्यरत हैं। इसी क्रम में विधि प्रकोष्ठ गठन प्रक्रिया भी अतिमहत्वपूर्ण है।

ideal
previous arrow
next arrow

विधि प्रकोष्ठ गठन की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी शर्मा, देवेन्द्र पाण्डेय, लोकनाथ नन्दे, जय मालाकार, रंजीत कुमार गंदेल, हीरालाल खूंटे, दीपक शर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, अनूप साहू, गोपीराम यादव, आशीष शर्मा, शीला खांडे, विमला महंत, शुभमय दास गुप्ता, मोहम्मद एमडी फैज और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री विकास ठेठवार, महामंत्री वसीम खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts