ओपी जिंदल फार्मेसी, जगन्नाथ फार्मा, प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकोज में प्रशासन की दबिश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 मई को विभिन्न फर्मों का निरीक्षण किया गया। जांच दल द्वारा रायगढ़ में ओ.पी. जिंदल फार्मेसी, जगन्नाथ फार्मा, प्रगति इंटरप्राइजेज तथा प्राची मेडिकोज में औचक निरीक्षण किया गया।

balaj
previous arrow
next arrow

           निरीक्षण के दौरान औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन मेंटेनेंस तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही एनआरएक्स (नारकोटिक/प्रतिबंधित दवाओं) से संबंधित दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।  

ideal
previous arrow
next arrow

                                         स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को दवाओं के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत आगे भी जिले में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

Related Posts