गरीब किसान की बिटिया गिरिजा प्रधान ने रचा इतिहास, दसवीं टॉप-10 के पांचवें पायदान पर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोड़झरिया के किसान परिवार की बेटी गिरिजा प्रधान ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.33 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में पाँचवां स्थान हासिल किया। एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार से आने वाली गिरिजा की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।

rl
previous arrow
next arrow

गिरिजा प्रधान के पिता तुलाराम प्रधान एक किसान हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष के बीच पली-बढ़ी इस होनहार छात्रा ने यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। उल्लेखनीय है कि गिरिजा पूर्व में एनएमएमएस परीक्षा में भी जिला स्तर पर टॉपर रह चुकी हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

balaji
previous arrow
next arrow

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के बीईओ शैलेश देवांगन, एबीईओ मनीष सिन्हा बीआरसीसी शैलेंद्र मिश्रा ने गिरिजा की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके पश्चात् संकुल महलोई के सीएसी अनिल पंडा, प्राचार्य विजय कुमार साव, पूर्व सीएसी अर्जुन पंडा, झलमला सीएसी श्रवण साव, पंचपारा के सेवानिवृत्त शिक्षक शौकीलाल पंडा, सरपंच माधवी जयराम पंडा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी है।

गिरिजा प्रधान की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुसौर विकासखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Related Posts