चेतना विकास मूल्य शिक्षा कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों  और प्रबोधकों के बीच हुआ सार्थक संवाद

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुटकापुरी में SCERT के तत्वावधान में गत 20 अप्रैल से 5 दिवस तक चेतना विकास मूल्य शिक्षा कार्यशाला हुआ। इसमें प्रबोधक उर्मिला सिदार, नित्यानंद डनसेना और सहयोगी प्रबोधक शुक्लांबर पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता रहे और 15 शिक्षक प्रतिदिन उपस्थित रहे।
                  कार्यशाला में सभी प्रशिक्षणार्थियों और प्रबोधकों के बीच सार्थक संवाद हुए। इसमें मानव मानसिकता में जीव चेतना (अज्ञानता) के कारण जितने भी अपराध हो रहें हैं, उसका मानव चेतना में गुणात्मक परिवर्तन होने से प्रत्येक मानव सुखी हो सकता है, एक अच्छा इंसान बन सकता है। इसकी परिकल्पना नई शिक्षा नीति NEP 2020 में की गई है।

balaj
previous arrow
next arrow

       सभी ने मिलकर मानव की आवश्यकताओं, जीवन क्रिया, मानव लक्ष्य, जीवन लक्ष्य, मानव, परिवार, समाज तथा प्रकृति में व्यवस्था को 30 मूल्यों के रूप में समझने का सार्थक प्रयास किया। इस प्रकार सकारात्मक फीडबैक के साथ इस कार्यशाला का समापन हुआ।

ideal
previous arrow
next arrow

Related Posts