संत निरंकारी फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 79 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मानव एकता दिवस पर मानवता का दिया संदेश

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 24 अप्रैल मानव एकता दिवस के मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रायगढ़ ने बाबा गुरूबचन सिंघ की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने रिबन काटकर किया।

rl
previous arrow
next arrow

इस शिविर में मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित और प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। संत निरंकारी मण्डल रायगढ़ शाखा प्रमुख पुष्पा मेहानी ने बताया कि रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले 4 दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। आज रायगढ़ में आयोजित शिविर में तकरीबन 79 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जिसमें ना केवल मिशन के पुरुष सदस्यों, बल्कि महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

balaji
previous arrow
next arrow

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि निरंकारी मिशन के कार्यों को हमेशा मैं देखता हूं। ये जन कल्याण की दिशा में बहुत अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह स्वच्छता अभियान के तहत जल संवर्धन की दिशा में तालाबों की सफाई हो या मानवता का संदेश लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन हो। मैं इनके इस नेक कार्यों के लिए इनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

गौरतलब है कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंघ की स्मृति में यह मानव एकता दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा का शुभारंभ है। इसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो करुणा और एकत्व की भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे।

Related Posts