राहुल गांधी लगा चुके हैं हार की सेंचुरी, उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नाव डूब चुकी : ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राहुल गांधी द्वारा सत्याग्रह नाम से नया ऐप लॉन्च करने और देशभर के प्रोटेस्ट को एक प्लेटफॉर्म पर कंसोलिडेट करने के दावे पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने तीखा पलटवार किया है।
                      मीडिया से चर्चा में ओपी चौधरी ने कहा कि राहुल बाबा चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर लें, चाहे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च कर लें, चाहे ऑफलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च कर लें, देश की जनता उनके नेतृत्व में कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। राहुल गांधी हार की सेंचुरी लगा चुके हैं और कांग्रेस आज एक डूबती हुई नाव बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। चाहे अर्थव्यवस्था हो, संस्कृति हो, विरासत हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो, किसान, मजदूर, गरीब, युवा और महिला सशक्तिकरण हो, हर वर्ग को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम मोदी जी ने किया है। इनोवेशन, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत कुछ ताकतें और देश के अंदर कुर्सी की लिप्सा में राजनीति करने वाले लोग मिलकर न्यूसेंस क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है और भारत की जनता बहुत समझदार है। इसीलिए चुनाव दर चुनाव जनता नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दे रही है।
                 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चुनावों पर सवाल उठाने पर ओपी चौधरी ने कहा कि अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की नियति बन गई है। जिन लोगों ने संविधान को कुछ नहीं समझा, लोकतंत्र पर ग्रहण लगाते हुए आपातकाल लगाया, धारा 356 का लगभग 100 बार दुरुपयोग किया, वे आज सत्ता और कुर्सी की लालसा में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। लेकिन भारत की जनता सब समझती है, इसीलिए भाजपा को और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

Related Posts