सेवा संकल्प अभियान : सीएम साय के गृह जिले में योग और ध्यान शिविर में लोग हुए जागरूक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत जिले में भव्य योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 25 सितम्बर को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकायों में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किए गए।

rl
previous arrow
next arrow

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में होने वाले इन योग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना है। शिविर में योग विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

balaji
previous arrow
next arrow

       जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।

Related Posts