आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महासमिति बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर जोर, 20 सितंबर को होगा प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

जशपुर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (पंजीयन क्रमांक 409) की महासमिति बैठक में संगठन के संविधान एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सर्वसम्मति से प्रांताध्यक्ष का चयन किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति नहीं बनने की स्थिति में आगामी 20 सितंबर को आयोजित महासमिति की बैठक में प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया।

rl
previous arrow
next arrow

बैठक में प्रांतीय संयोजक देवेन्द्र पटेल ने संगठन के संविधान एवं नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि संघ की मजबूती के लिए सभी निर्णय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही लिए जाएंगे। प्रांताध्यक्ष पद के लिए अनिता नायक, कविता यादव, सुमन यादव, भारती मिश्रा एवं अनूपा कुशवाहा सहित कई नाम प्रस्तावित किए गए। सभी जिलाध्यक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन एकमत सहमति नहीं बनने के कारण संविधान के अनुसार चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

              बैठक में यह भी तय किया गया कि 6 सितंबर 2026 तक सदस्यता की अंतिम तिथि रहेगी, जिसके बाद 20 सितंबर को महासमिति की बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदा बाजार-भाटापारा, दुर्ग, कोरबा, कांकेर, महासमुंद, सरांगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों एवं आजीवन सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन की एकता, पारदर्शिता तथा संविधान के पालन पर बल दिया।

संघ ने सभी जिला एवं परियोजना पदाधिकारियों से अपील की है कि वे महासमिति की कार्यवाही की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के आजीवन सदस्यों तक पहुंचाएं तथा आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Posts