जशपुर की महिला स्व सहायता समूह का छत्तीसगढ़ में बज रहा डंका : रायमुनि भगत

by SUNIL NAMDEO
0 comments

लोखंडी में 30 दिवसीय बंबू क्राफ्ट और फर्नीचर प्रशिक्षण का समापन, विधायक ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

जशपुर (सृजन न्यूज)। ग्राम पंचायत लोखंडी में आयोजित 30 दिवसीय बंबू क्राफ्ट एवं फर्नीचर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज मुख्य अतिथि रायमुनी भगत की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

rl
previous arrow
next arrow

                         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर क्षेत्र प्रतिभाओं से समृद्ध है। यहां बांस शिल्प, चटाई बुनाई, लकड़ी की कारीगरी सहित कई पारंपरिक कलाओं में पुरुषों और महिलाओं की समान भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि जशपुर की महिला स्व-सहायता समूह आज अपनी कार्यकुशलता के बल पर पूरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बना रही हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

                                   विधायक ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार आमजन की प्रतिभा को निखारने और स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू की गई खाद्य सुरक्षा योजना की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास की नई-नई गाथाएं लिख रही है।

                 कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय सहाय, विजय प्रसाद, प्रशिक्षण अधिकारी, प्रशिक्षार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Posts