मोना माडर्न स्कूल के हेमंत पटेल 10वीं बोर्ड के मेरिट लिस्ट में

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के प्रसिद्ध स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल ने 97.5 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप करते हुए प्रदेश के मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। हेमन्त पटेल बरमकेला के आमापाली के निवासी हैं। उनके माता और पिता कृषक हैं। अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत ने यह उपलब्धि हासिल की है।

balaj
previous arrow
next arrow

वनांचल के पहले मेरिट छात्र हैं हेमंत

ideal
previous arrow
next arrow

मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने हेमंत को न केवल बधाई दी, बल्कि इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत व शिक्षकों तथा माता-पिता के मार्गदर्शन को देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। हेमंत पटेल ने बताया कि 11वीं में वह कामर्स विषय लेकर भविष्य में सीए बनना चाहते हैं। डोंगरीपाली वनांचल के आमापाली निवासी हेमंत की माता 8वीं और पिता भगवान दास ने 12वी तक की पढ़ाई की हैं।  हेमंत ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 7-8 घंटे की पढ़ाई करते थे। उनकी सफलता में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। स्कूल के प्राचार्य तथा डायरेक्टर अमितेश केशरवानी के मोटिवेशनल संबंधी बातों को साझा करते हुए हेमंत ने बताया कि लगातार उनको बोर्ड परीक्षा मे अच्छे नंबर लाने और कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित करते रहे।

अभिनंदन कार्यक्रम में हेमंत का बढ़ा सम्मान

हेमंत की गर्वीली सफलता पर स्कूल परिवार ने अभिनंदन कार्यक्रम में आतिशबाजी कर बीच उनका हौसला बढ़ाया। बीईओ मुकेश कुर्रे तथा बीआरसीसी राजकमल पटेल ने होनहार हेमंत का सम्मान किया। वहीं, समाजसेवी रतन शर्मा ने शाल और श्रीफल के साथ हेमंत पटेल का अभिनंदन किया। पत्रकार मोहन नायक, भवानी नायक, भाजपा नेता उज्जवल मिरी, आलोक पटेल ने पुष्पगुच्छ के साथ हेमंत का उत्साह बढ़ाया। समाजसेवी रतन शर्मा ने मोना माडर्न स्कूल के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी को भी शाल और श्रीफल से अभिनंदन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये उनके कार्य को सराहा।

Related Posts