पत्रोपाधी अभियंता संघ की हुई प्रांतीय बैठक, इंजीनियर खान ने अभियंताओं की गिनाई समस्या

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायपुर (सृजन न्यूज)। भिलाई के होटल सेंट्रल पॉइंट में हुए पत्रोपाधी अभियंता संघ के प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ से प्रांतीय पदाधिकारी इंजीनियर अमीर उल्लाह खान (विजिलेंस ऑफिसर) ने बेबाक अंदाज में अभियंताओं की समस्याओं पर अपनी बात रखी।

rl
previous arrow
next arrow

दरअसल, अभियंताओं को कर्मचारियों की कमी के कारण लाइन के प्रबंधन के साथ ही समय समय पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभियंता साथी अतिरिक्त मानसिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं। इंजीनियर खान ने समुचित संसाधन और कुशल कर्मचारियों की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के संबंध में बेबाकी से अपनी बात रखी।

balaji
previous arrow
next arrow

    पदोन्नति का कोटा जोकि 70 से 40 प्रतिशत कर दिया गया। इससे अनुभवी वरिष्ठ इंजीनियर साथी पदोन्नति में विलंब होने से कुंठित हो रहे हैं पर संघ का ध्यानाकर्षण किया इसके लिए प्रांत स्तर पर आंदोलन भी किया गया था परंतु 70 फीसदी के कोटे की पुनर्बहाली का आदेश आज तक लंबित है। इसी प्रकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए भी संघ को और भी सक्रिय होने पर बल दिया।
विद्युत दुर्घटना होने पर इंजीनियरों पर प्राथमिकी दर्ज होने पर भी अपनी चिंता से संघ को अवगत कराया गया।  इस प्रकार अभियंताओं की अन्य महत्वपूर्ण मांगों का भी प्रबंधन से चर्चा कर शीघ्र सकारात्मक हल निकालने के लिए सम्मेलन में अपनी बात रखी। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से प्रांतीय पदाधिकारी सहित रीजनल पदाधिकारी भरी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts