टोरेंट पावर ने देवरी और डूमरपाली के विद्यार्थियों को दी सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सामुदायिक विकास और शिक्षा प्रोत्साहन पहल के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में बढ़ाया मदद का हाथ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। टोरेंट पावर लिमिटेड द्वारा सामुदायिक विकास और शिक्षा प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, फर्नीचर एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गई। इस पहल के तहत ग्राम देवरी के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के 160 व ग्राम डूमरपाली के प्राथमिक शाला के 20 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

         इस विशेष अभियान के दौरान कक्षा 1 से 8 वीं तक अध्ययनरत कुल 180 विद्यार्थियों को स्कूल बैग की सौगात दी गई, साथ ही विद्यालयों में क्रिकेट किट, बैडमिंटन किट एवं बॉलीबाल किट का वितरण किया गया। इसके अलावा देवरी के विद्यार्थियों को बैठक व्यवस्था हेतु डेस्क बैंच भी वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक और खेल संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा एवं खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना तथा नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम डूमरपाली से किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं खेलकुद सामाग्री वितरित किए।

balaji
previous arrow
next arrow

               टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक शशांक शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक मनीष मलिक ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की यह पहल हमारा पहला कदम है। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे। भविष्य में भी हम आप सभी के सहयोग से क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थय एवं आम नागरिकों की बेहतरी के लिए और अच्छा प्रयास करेंगे।

                            जनपद सदस्य शिवकुमारी साहू ने टोरेंट पावर लिमिटेड का आभार जताते हुए कहा कि इसी तरह भविष्य में क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य आजीविका एवं सामुदायिक विकास में कंपनी से सहयोग की क्षेत्रवासी अपेक्षा रखते है। वहीं, सरपंच गुरवीन दास महंत ने कहा कि टोरेंट पावर लिमिटेड केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की पहलें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम में टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक मनीष मलिक, शशांक शर्मा सीएसआर प्रभारी सीआर बारिक, सहायक महाप्रबंधक अनुराग त्यागी, समीर दास, संजय चौधरी, सुरक्षा अधिकारी अविनाश बांका, अरुण कुमार, अनिल कुमार, अमिताभ डे, सौरभ जायसवाल, जनपद सदस्य शिवकुमारी लाभोराम साहू, ग्राम देवरी के सरपंच घुरवीन दास महंत, उपसरपंच भीम यादव, डूमरपाली की सरपंच डोलकुमारी संजय सारथी, उपसरपंच सुदामा साहू, हेमलाल साहू तथा गणमान्य नागरिक नूतन प्रसाद साव, डूलेश्वर यादव ,श्याम दास महंत सहित कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठक गंगा यादव, ठाकुर राम साहू, पटवारी सरिता डनसेना शिक्षक, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Posts