0
समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी कलेक्टर
सारंगढ़–बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा इस सप्ताह मंगलवार के स्थान पर बुधवार, 25 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाएगा।
समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश देंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवर्तित दिवस का ध्यान रखते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।








