JCI ने जरूरतमंद नौनिहालों के संग मनाया ज्योति पर्व

by SUNIL NAMDEO
0 comments

दिवाली में मिठाई, पटाखे और कपड़े पाकर बच्चों के खिले चेहरे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा 5 नवंबर को प्रोजेक्ट वस्त्रम के अंतर्गत केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे, जोगीडीपा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को नए एवं उपयोगी वस्त्र, मिठाई तथा पटाखों का वितरण किया गया। दीपावली के इस पावन अवसर पर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की मुस्कान और उनके उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संस्था का उद्देश्य था कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे और हर परिवार हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सके।जेसी मानव अग्रवाल, निर्वाचित जोन अध्यक्ष वर्ष 2027 की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जेसीआई के अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल, इलेक्ट प्रेसिडेंट आयुष मोदी, सचिव वेदांग बेरीवाल तथा प्रोग्राम डायरेक्टर सुमन दत्ता एवं सुनील अग्रवाल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

जेसीआई अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल ने कहा कि जिन बच्चों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ परिवार दीपावली अच्छे से नहीं मना पाते, उनके बीच पहुंचकर वस्त्र, मिठाई एवं पटाखे वितरित करना हमारे लिए गर्व और आत्मसंतुष्टि का विषय है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही हमारे इस प्रयास की सबसे बड़ी सफलता है। हम भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद बच्चे की
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

Related Posts