कलेक्टर की खरी-खरी : धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही हुई तो खैर नहीं

by SUNIL NAMDEO
0 comments

95 उपार्जन केंद्रों के नोडल अफसरों को दिया गया प्रशिक्षण, तौल मशीनों का सत्यापन, आर्द्रतामापक यंत्र और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने का फरमान जारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी से पहले सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसी भी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। धान खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी।

rl
previous arrow
next arrow

             मास्टर ट्रेनरों ने 30 अक्टूबर को नोडल अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया और आवश्यक तैयारियों का प्रशिक्षण दिया। जिले में कुल 95 धान उपार्जन केंद्र हैं। इनमें सारंगढ़ विकासखंड में 30, बरमकेला में 27 और बिलाईगढ़ में 38 केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर ने केंद्रवार वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा।

balaji
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने तौल मशीनों का सत्यापन समय पर कराने और आर्द्रतामापक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में आर्द्रतामापक यंत्र या सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में नहीं हैं, वहां तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। उन्होंने खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पूर्ण करने पर जोर दिया।

धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

          किसानों को टोकन के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप की सुविधा दी गई है। किसान समिति में जाकर भी टोकन कटवा सकते हैं। इस वर्ष दो एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए एक, दो से दस एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए दो और दस एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए तीन टोकन की व्यवस्था की गई है।

Related Posts