मछली मारना अब पड़ेगा महंगा, 25 हजार का लगेगा दंड

by SUNIL NAMDEO
0 comments

संचालनालय मछली विभाग ने 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर लगाया प्रतिबंध

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की वंशवृद्धि एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अब संचालनालय मछली विभाग द्वारा 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक जिले के सभी नदी, नालों एवं अन्य प्राकृतिक जल संसाधनों में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध अवधि के दौरान मत्स्याखेट करने पर 25 हजार रूपये का दंड दिया जाएगा।

rl
previous arrow
next arrow

          ऐसे तालाब एवं जलस्रोत, जिनका संबंध नदी-नालों से नहीं है तथा जलाशयों में संचालित केज कल्चर इकाइयों को प्रतिबंध से पृथक रखा गया है। इनके अतिरिक्त सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य पूर्ण निषिद्ध रहेंगी।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts