3 मई से रेड़ा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का होगा श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कथावाचक पंडित तोमेश्‍वर महाराज लोगों को समझाएंगे धर्म का मर्म

सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। ग्राम रेड़ा भाटापारा (सारंगढ़ रोड) में आगामी 3 मई से 11 मई तक 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा वाचक पंडित तोमेश्‍वर महाराज राम मंदिर जशपुर (ग्राम रेड़ा) के श्रीमुख से श्रीमद भागवत का पाठ किया जाना है।

rl
previous arrow
next arrow

        यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई को शाम 4 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन होगा। 4 मई  को भागवत कथा महात्म्य, 5 मई को परीक्षित जन्म, सुकदेव आगमन अवतार, 6 मई को ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 7 मई को गजेन्द्र मोक्ष, वामन और रामावतार, कृष्ण जन्मोत्सव, 8 मई को कृष्ण बाललीला, गोवर्धन धारण, छप्पन भोग, 9 मई को महारास, रुक्मणि विवाहोत्सव, 10 मई को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्री, 11 मई को विष्णु सहस्त्रनामपाठ, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा का पाठ किया जायेगा।

balaji
previous arrow
next arrow

श्रीमद् भागवत् ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आचार्य अमृत बैरागी महाराज के मार्गदर्शन तथा मुख्‍य यजमान के रूप में सरोज देवांगन एवं पुष्‍पा देवांगन रहेंगे। अन्‍य विशेष सहयोगियों में रामगोपाल – राधा देवांगन, विरेन्‍द्र- शिवानी देवांगन, रंजीत हेमबाई यादव, राकेश- मेमबाई यादव, तुलसीदास- सुमित्रा अग्रवाल, अंकित-ममता अग्रवाल, लोकेश- कृष्‍णा चन्‍द्रा, जगमोहन- सीठी बाई खंडेल शामिल हैं। आयोजन के अंतिम दिन 11 मई को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Posts