उत्तम मेमोरियल कॉलेज के 8 होनहार चमके, राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुए सलेक्ट

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम मेमोरियल कॉलेज के पुरुष बास्केटबॉल वर्ग के 8 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

rl
previous arrow
next arrow

कॉलेज के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि गत वर्ष राज्य स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। लगातार दो वर्षों में बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल जैसे खेलों में विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन होना उत्तम मेमोरियल कॉलेज की खेल प्रतिभाओं एवं खेल गतिविधियों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

balaji
previous arrow
next arrow

उत्तम मेमोरियल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। कॉलेज में खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी का परिणाम है कि कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement Carousel

कॉलेज के खेल प्रभारी रजनीश सिंह ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

Related Posts