आर्ष गुरुकुल तुरंगा में 21 दिसंबर से होगा 101 कुंडीय राष्ट्ररक्षा और धर्मवीर शताब्दी महोत्सव

by SUNIL NAMDEO
0 comments

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान शताब्दी वर्ष और स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती तथा अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होगा 3 दिवसीय कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान शताब्दी वर्ष और स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती तथा अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 101 कुंडीय राष्ट्ररक्षा महायज्ञ धर्मवीर शताब्दी महोत्सव आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के पुरंगा स्थित आर्ष गुरुकुलम में होगा। 3 दिवसीय आयोजन की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए सर्वहारा वर्ग का भी समर्थन मिल रहा है, जो आयोजकों के लिए सुखद संकेत है।

rl
previous arrow
next arrow

                  शहर के चांदमारी सर्किट हाउस के समीप रामेश्वरम धाम में आयोजित पत्रकारवार्ता में धर्मवीर शताब्दी महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख आचार्य राकेश कुमार ने बताया कि तीनों महापुरुषों की शिक्षा का प्रसार करने के लिए यह कार्यक्रम होगा। दुखद विषय है कि रानी बाई होल्कर के बारे में जितने लोगों को जानना चाहिए, उतना नहीं है। यही कारण है कि अमर लोगों के जीवन के संदर्भ को बताने तुरंगा में 3 दिवसीय यह आयोजन होगा। इसमें सभी राजनीतिक संगठन के अलावे साध्वी ऋतंभरा, जितेन्द्रानंद महाराज, अमॄशानंद गिरी महाराज, मुख्य मंत्री से लेकर मन्त्रीगण भी आमंत्रित है। वहीं, प्रदेशभर के संत, समाजसेवी, धर्मवीरों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।

balaji
previous arrow
next arrow

                  आचार्य राकेश कुमार ने आगे कहा कि 3 दिवसीय आयोजन के माध्यम से ही सही, लेकिन इसमें समरसता का संदेश महत्वपूर्ण है। इस यज्ञ में 1200 यजमान बनाने का लक्ष्य है, जो सभी वर्ग के लोग होंगे। सामूहिक यज्ञ होगा। आयोजन का दूरगामी परिणाम बेहतर होगा। समाज जागरूक होगा तभी धर्मांतरण पर रोक लग सकती है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था भी की गई है।

                प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. प्रभात पटेल, समाजसेवी विनोद अग्रवाल और विश्व हिंदू परिषद प्रमुख बजरंग अग्रवाल के साथ प्रकाश अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement Carousel

Related Posts