उत्तम मेमोरियल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बच्चों की मुस्कान, उत्साह और प्रतिभा को समर्पित बाल दिवस के अवसर पर उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली रायगढ़ में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। उत्तम कल्चरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत व मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुपाल सिंघ भल्ला उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में बलबीर शर्मा, सतपाल बग्गा, जुगलकिशोर अग्रवाल, राजेश प्रसाद,  अमित शर्मा व जितेंद्र सिंह बिसेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह, देवेंद्र कुमार साहू एवं अम्बुज प्रकाश माहथा, सुश्री नम्रता जलक्षत्री की विशेष उपस्थिति रही।
         बाल दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम मेमोरियल कॉलेज के समस्त सदस्यों ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का सहज एवं प्रभावशाली मंच संचालन ल सौदागर चौहान, गोपाल श्रीवास एवं गुंजा पटेल ने किया।

rl
previous arrow
next arrow

       बाल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सुंदर मंच साबित हुआ।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts