समाज में अनुशासन, सुरक्षा और न्याय स्थापित करने का सशक्त आधार है कानून : शोभना कोष्टा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता और छात्र सुरक्षा विषयक विशेष कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़ में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता एवं छात्र सुरक्षा विषयक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायाधीश शोभना कोष्टा जी थीं। उनके विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की डायरेक्टर विभा कुमार और प्राचार्या मेघा डबेडकर ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से उनका औपचारिक परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके न्यायिक जीवन, समाज में कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में दिए उल्लेखनीय योगदान से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

                 अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शोभना कोष्टा ने विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, नशे की लत के दुष्परिणाम तथा विद्यार्थियों के बीच होने वाले विवाद एवं मारपीट के कानूनी एवं सामाजिक प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा,  अनुशासन और न्याय स्थापित करने का सशक्त आधार है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे, तो समाज अधिक सुरक्षित और सशक्त बन सकता है।

साइबर अपराध पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक एवं साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी। ‘गुड टच–बैड टच’ विषय पर उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया तथा यह संदेश दिया कि यदि कभी कोई असहज परिस्थिति उत्पन्न हो, तो बिना किसी डर या झिझक के अपने माता-पिता, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी अवश्य दें।

                              इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर विभा कुमार एवं प्राचार्या मेघा दाभड़कर ने आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा कानूनी समझ विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान विद्यार्थियों के जीवन में सदैव उपयोगी सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

Related Posts