
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति रायगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संजीव कुमार सेठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विदित हो कि दिसंबर में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति का चुनाव, आम जनता के वोट से हुआ था। इसमें विकास पैनल और प्रगति पैनल के उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थे। संचालक पद के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की सीटें आरक्षित थी। इसमें सूर्यकुमार पंडा के व्यक्तिगत स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा देने से अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था, जिस पर पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में विकास पैनल से संजीव कुमार सेठी व राजकुमार सारथी उम्मीदवार खड़े हुए। अध्यक्ष पद के निर्वाचन में संजीव कुमार सेठी ने 6 वोट प्राप्त किया और राजकुमार सारथी को 5 वोट मिले। इस प्रक्रिया में केवल जनता से चुने संचालकों ने मत दिया। संजीव कुमार सेठी की इस उपलब्धि पर संगठन के सभी पदाधिकारी, रहवासी व साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित किया है।







