पुष्पा अग्रवाल ने सम्हाली इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की कमान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

शपथ ग्रहण समारोह में तुलसी पौधा भेंट करने की हुई नई परंपरा की सराहना

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों ने विधिवत अपने दायित्व ग्रहण किए तथा सेवा, मित्रता और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

rl
previous arrow
next arrow

    कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने कॉलर पहनाकर नई अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। इसी प्रकार निवर्तमान सचिव पिंकी गोयल ने नई सचिव सुनीता अग्रवाल को कॉलर पहनाकर सचिव पद का कार्यभार सौंपते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह में क्लब के सीनियर सदस्याओं का तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया, जिसे सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

balaji
previous arrow
next arrow

     अपने संबोधन में निवर्तमान पदाधिकारियों ने पूरे कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए क्लब की सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा कार्यों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ाएगी। वहीं नव-निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्लब की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी परियोजनाएँ निरंतर संचालित की जाएँगी।
                                   समारोह में क्लब की सभी सम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं और नई कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द, उत्साह एवं आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने मिलकर क्लब की एकता, सेवा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Posts