संस्कार केंद्र में शिक्षा का मशाल जलाने सशिमं में शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विद्या भारती के योजना अंतर्गत पिछड़ी बस्तियों के बच्चों में संस्कार एवं शिक्षा का प्रकाश जलाने के लिए संस्कार केंद्र चलाए जाते हैं। इन संस्कार केंद्र में अध्यापन कराए जाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर में किया गया। 

rl
previous arrow
next arrow

          समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामस्वरूप शर्मा (अखिल भारतीय संस्कार केंद्र प्रमुख), विशिष्ट अतिथि चंद्रकुमार डडसेना (प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख), एलपी कटकवार (व्यवस्थापक प्रबंध समिति) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रधर पटेल ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस वर्ग में 5 विभाग सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा से कुल 37 शिक्षार्थी और 3 प्रशिक्षक परमानंद नायक, (जिला समन्वय, कृष्ण कुमार पांडेय (संस्कार केंद्र प्रमुख कोरबा विभाग), मुकेश श्रीवास्तव (प्राचार्य रतनपुर) उपस्थित रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

               प्राचार्या विनीता श्रीवास ने अतिथियों का परिचय कराया। इस वर्ग के संचालन हेतु विद्यालय के पूर्व छात्र डॉक्टर जितेंद्र नायक ने  माइक सिस्टम की सौगात दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य जयकुमार यादव, पूजा यादव, फणिमा, सावित्री, चंद्रकांति, लक्ष्मी एवं सविद्यालय परिवार का योगदान रहा। आचार्य रमेशधर द्विवेदी ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Posts