सरस्वती योजना की सायकल पाकर आत्मनिर्भर बनतीं हैं छात्राएं : राधेश्याम राठिया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

घरघोड़ा में गर्ल्स स्कूल की 123 बेटियों की राह हुई आसान, पढ़ाई में भी बढ़ेगी रुचि

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, घरघोड़ा में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नवमीं की 123 पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई, ताकि उनके विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी एवं शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। वहीं, कक्षा नवमीं की नव प्रवेशी छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का भी विवरण किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया (सांसद रायगढ़) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला भाजपाध्यक्ष  अरुणधर दीवान, जिला पंचायत सदस्य तमनार रमेश बेहरा उपस्थित रहे। साथ में घरघोड़ा के पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, पत्रकार एवं संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

         मुख्य अतिथि श्री राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और भाजपा नेता अरुणधर दीवान के साथ रमेश बेहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेटियों को ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया।

   राधेश्याम राठिया (सांसद, रायगढ़)

विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सरस्वती साइकिल योजना की सराहना करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए शिक्षा विभाग की योजनाओं को शाला में सफल क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन व्याख्याता विजय कुमार पंडा ने किया।

अरूणधर दीवान (जिला भाजपाध्यक्ष, रायगढ़)

Related Posts