नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी ने किरोड़ी तायल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी किरोड़ी तायल के निधन पर नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
rl
img-20260704-wa01067999434580814783913
raigarh artho
अपने शोक संदेश में अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जीवन से नहीं, अपने व्यवहार और सेवा से अमर हो जाते हैं। स्वर्गीय किरोड़ी तायल जी का स्नेह, सरलता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन घरघोड़ा नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।
balaji
ideal
bhagwat
uttam
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा नगर शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।