जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की अनूठी पहल : जरूरतमंदों को बांटे छाते और खाद्य सामग्री

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने आज स्थानीय श्री शनि देव मंदिर परिसर में सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से संस्था की महिला सदस्यों ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाजसेवा की एक अनुकरणीय मिसाल भी पेश की।

rl
previous arrow
next arrow

      चिलचिलाती धूप और मानसूनी बारिश के इस मौसम को देखते हुए संस्था ने मंदिर के बाहर बैठे निर्धन और जरूरतमंद लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी को समोसा, जलेबी, बिस्किट और लड्डुओं का नाश्ता भी कराया। राहत सामग्री वितरण के पश्चात जेसीआई महिला विंग की सभी सदस्यों ने श्री शनि देव महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

balaji
previous arrow
next arrow

इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर दिव्या मानव अग्रवाल के मार्गदर्शन में बेहद व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन में जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की सचिव मधु अग्रवाल सहित संस्था की 20 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया।

               जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स की अध्यक्षा प्रीति पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और संस्था आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए सदस्यों और सहयोगियों का सहृदय धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। यह जानकारी जेसीआई रायगढ़ सिटी के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की।

Related Posts