हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल 8 जुलाई को रायगढ़ में

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल के लोगों के लिए हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ परामर्श का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल आगामी 8 जुलाई को डॉ. आरएल हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, गौशाला रोड, पुलिस लाइन, रायगढ़ में अपनी ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

rl
previous arrow
next arrow

    डॉ. भरत अग्रवाल सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं हृदय रोगों का विशेषज्ञ मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान सीने में दर्द, सांस फूलना, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हार्ट फेल्योर, धड़कन की अनियमितता तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

                अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह से हृदय रोगों का प्रभावी उपचार संभव है। इसलिए जिन मरीजों को हृदय संबंधी कोई भी समस्या है या जो नियमित हृदय जांच कराना चाहते हैं, वे इस विशेष ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएँ। इच्छुक मरीजों से अनुरोध है कि वे आरएल हॉस्पिटल में परामर्श हेतु पूर्व पंजीयन कराकर अपना समय सुरक्षित कर लें।

Related Posts