इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर किया सम्मान समारोह
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा डॉक्टर्स डे और सीए डे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने की।
डॉ. स्नेहा चेतवानी और डॉ. प्रभात पटेल का डॉक्टर्स डे एवं सीए आलोक केडिया व सीए संजय सोनी का सीए डे के अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान हुआ। अनिता अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर अपने समर्पण और सेवाभाव से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट सुनीता अग्रवाल और राखी सोनथालिया तथा क्लब की सदस्याएँ सोनल अग्रवाल, सपना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल एवं रिंकी सोनी सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।







