रायगढ़ (सृजन न्यूज)। निर्जला एकादशी पर जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने एक सराहनीय सेवा कार्य किया। संस्था की महिला सदस्यों ने बीते 25 जून को आशा निकेतन वृद्धाश्रम (बालसमुंद, पहाड़ मंदिर के सामने, रायगढ़) पहुंचकर वहाँ के बुजुर्गों को फलों का वितरण किया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाकर संस्था के सदस्यों ने सेवा का सच्चा संदेश दिया।
फिर, पहाड़ मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच फल बांटे और बजरंग बली का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर ऋतु नवीन अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं, महिला विंग की सचिव मधु अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने इस सेवा कार्य में हाथ बंटाया।
जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स की अध्यक्षा प्रीति पंकज अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य में सहयोग वालों का आभार व्यक्त किया। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।







