ओपी चौधरी ने कहा – वीरों और खिलाड़ियों की धरती रही है रायगढ़

by SUNIL NAMDEO
0 comments

नेपाल में 10 गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा लहराने वाले ताइक्वांडो के सितारों का वित्तमंत्री ने बढ़ाया हौसला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में रायगढ़ किड्स ताइक्वांडो एकेडमी स्पोर्ट्स क्लब के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने युवा खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। ओपी चौधरी ने कहा इस उपलब्धि से रायगढ़ का गौरव बढ़ा हैं।

rl
previous arrow
next arrow

     खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की धरती वीरों और खिलाड़ियों की धरती रही है। पोखरा की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदक जीतकर हमारे बच्चों ने न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मस्तक ऊंचा कर दिया है। इस्पात नगरी के “ये बच्चे फौलाद की तरह मजबूत हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर तिरंगा लहराना कोई मामूली बात नहीं। पीएम मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान का असर है कि आज छोटे शहरों के बच्चे भी विश्व मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है।

balaji
previous arrow
next arrow

                                 कोच और एकेडमी की मेहनत को सलाम करते हुए वित्त मंत्री ने रायगढ़ किड्स ताइक्वांडो एकेडमी स्पोर्ट्स क्लब के कोच और पदाधिकारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन, आत्मरक्षा और देशभक्ति की सीख देने वाली ताइक्वांडो जैसी खेल विधा को बढ़ावा दिया जाएगा । राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव मदद कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा देख हर रायगढ़ वासी का सीना गर्व से फूल गया।

  इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत और नेपाल के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायगढ़ के बच्चों ने कठिन मुकाबलों में तकनीक, फुर्ती और जज्बे से विपक्षियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन बच्चों की जीत से रायगढ़ के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को रायगढ़ का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया। भविष्य में ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतकर लाने हेतु विश्वास जताया है।

Related Posts