रील बनाने के चक्कर में लगा रही थी फांसी और नवब्याहता की चली गई जान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ के कोष्टा पारा में महिला की मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुई लाइव मौत, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की पुरानी बस्ती में एक नवविवाहिता ने सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। दरअसल, रील बनाने के चक्कर में मोबाइल का वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर घर के सीलिंग पंखे में फंदा लगाई, मगर ऐन मौके पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। यह दुखद वाक्या कोष्टा पारा नया गंज मोहल्ले का है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rl
previous arrow
next arrow

4 बरस पहले हुई थी शादी

balaji
previous arrow
next arrow

        स्थानीय कोष्टा पारा में रवि कम्यूटर गली में रहने वाला शुभम देवांगन की 22 साल की पत्नी विशाखा की घर के बंद कमरे में सीलिंग पंखे पर बंधे फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती लाश बरामद हुई। गोपी टॉकीज रोड में जगदम्बा मंदिर के पास एमडी आफताब फुट वियर में काम करने वाले शुभम ने पुलिस को बताया कि 4 बरस पहले ही विशाखा के संग उसकी शादी हुई थी। कल शुभम, उसका भाई आकाश और मां रजनी काम पर निकले तो विशाखा ठीक थी। दोपहर में जब लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी विशाखा का कोई जवाब नहीं मिलने पर जब सीढ़ी लगाकर भीतर झांके तो सीलिंग फैन में वह फंदे पर झूलती दिखी। बदहवास परिजनों ने पंखे से नीचे उतारा तो विशाखा काल कलवित हो चुकी थी।

मोबाइल में रिकार्ड हुई लाइव मौत

आज जब जिला विशाखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया और पुलिस ने यादव परिवार का बयान दर्ज किया तो कोई भी उसकी खुदकुशी की असली वजह नहीं बता पाया। वहीं, जब पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि वह सोशल मीडिया में रिल्स बनाने की बेहद शौकीन थी। ऐसे में जब विशाखा के सेलफोन की गैलरी को खंगाला गया तो उसमें एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर खाकी वर्दीधारी भी सन्न रह गए। वीडियो में विशाखा सीलिंग पंखे में फंदा लगाते दिख रही थी। फांसी पर लटकते ही उसने जेब में रखे ब्लेड को निकाला भी, लेकिन कपड़े के फंदे को वह काट नहीं पाई तो उसका शरीर शांत पड़ गया।

वीडियो का सच खंगालेगी पुलिस

बहरहाल, प्रथमदृष्टया रिल्स बनाने के फेर में जरा सी हुई लापरवाही महिला से महिला की मौत मानी जा रही है। ऐसे में तहसीलदार वर्षा तिवारी द्वारा कागजी कार्रवाई के साथ कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर वीडियो की असलियत खंगालेगी, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

Related Posts