वशिष्ठ यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर शाखा यादव ने जनसेवा को बनाया माध्यम
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के पिताश्री स्व. वशिष्ठ यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर परिवारजनों के सहयोग से सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ पर श्रद्धापूर्वक शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यादव परिवार और इष्टजनों ने स्व. श्री यादव की स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा समाज और परिवार के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि उनके पिताश्री ने सदैव सेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और जरूरतमंदों की सेवा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवाभावी कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे स्वर्गीय श्री यादव की स्मृति को समर्पित एक सकारात्मक सार्थक पहल बताया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय, संजय अग्रवाल, विकास ठेठवार, संदीप अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, दीपक सिंह, दीपक अग्रवाल, दुर्गेश यादव, प्रदीप पांडा, आकाश समुन्द्रे, दीपक बलिहार, वैभव चौबे, शुक्लाम्बर भट्ट, दीपक भट्ट, सोनू पुरोहित, नन्हू यादव, भान शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।







