शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी को लेकर चांदमारी स्कूल में हुई बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में संकुल प्राचार्य भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र के सुचारू रूप से संचालन, शाला प्रवेश उत्सव हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में आवश्यक बैठक ली गई। इस बैठक में संकुल अंतर्गत सभी शासकीय शालाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
              संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयक के निर्देश अनुसार पूरे उत्साह से भारत माता के जयघोष के साथ डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक, रविशंकर प्राशा रायगढ़) ने बैठक में विद्यालय भवन, परिसर, शौचालय, रसोई घर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, यूडाइस प्रोग्रेसन कार्य, शालेय रंग-रोगन, स्कूल रेडीनेस, प्रवेश हेतु सर्वे कार्य, उल्लास नवभारत साक्षरता, शाला की वार्षिक कार्य योजना, कर्मयोगी ऑनलाइन प्रशिक्षण, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति, आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, शाला में शत-प्रतिशत निमांकन,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अपार आईडी, प्रतियोगी परीक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन, शालाओं को प्राप्त संसाधनों का उचित उपयोग, सामुदायिक सहभागिता, एसएमसी एवं पीटीएम आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

rl
previous arrow
next arrow

          संकुल प्राचार्य ‌और शैक्षिक समन्वयक ने शाला में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने एवं विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षकों से शाला की समस्याओं हेतु आवश्यक सुझाव भी लिए गए। सभी को नये शैक्षणिक सत्र में बेहतर संचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाओं के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts