उत्तम मेमोरियल कॉलेज ने पर्यावरण दिवस पर एक पौधा, एक जिम्मेदारी का दिया संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास को सुदृढ़ करना रहा।

rl
previous arrow
next arrow

                                    यह आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशन में उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी और संतोष चौधरी के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम का संचालन सौदागर चौहान (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) उत्तम मेमोरियल कॉलेज के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में जामुन, लीची, चीकू, नींबू, आम सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली, ताकि लगाए गए पौधे दीर्घकाल तक फलते-फूलते रहें।

balaji
previous arrow
next arrow

                 इस अवसर पर एनएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक सुमित बेहरा, गुंजा पटेल, देवेंद्र शर्मा, भूषण गुप्ता, रोशन चौधरी, नैना साहू, खरीना खड़िया स्वयंसेवक अंजू पटेल, हर्ष मालाकार, शोधन भारती, उत्पल पटेल, श्वेता चौहान, आर्यन नायक, पंकज मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, पौधरोपण और प्लास्टिक के कम उपयोग की शपथ ली।         

                 प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। युवाओं की सहभागिता से ही स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन एक पौधा, एक जिम्मेदारी के संदेश के साथ करते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आव्हान भी किया गया।

Related Posts