रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर पहाड़ मंदिर में हनुमान जी की पूर्ति स्थापना हेतु सर्व गुजराती समाज की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन व साथियों ने उन्हें 51001 रुपये का चेक भेंट किया।
rl
img-20260704-wa01067999434580814783913
raigarh artho
इस अवसर पर मुकेश जैन व पूर्व पार्षद दिबेश सोलंकी सहित तनु बेन चावड़ा, नूतन बेन चावड़ा, शांतिलाल खोडियार, अजीत मेहता, कमलेश जैन, गुणवंत चावड़ा, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नितेश शाह, भरत सांवरिया, मुंजाल चावड़ा, रजत जैन, ओमप्रकाश राठौर, रवि सांवरिया, चाहत टांक, जीत जैन तथा समान के अनेक लोगों ने सामूहिक रूप से ओपी चौधरी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए सर्व गुजराती समाज के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये उन्हें धन्यवाद भी दिया।