जनसेवा, सामाजिक समरसता और लोकहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है कांग्रेस की विचारधारा : शाखा यादव

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कांग्रेसियों ने सोनूमुड़ा काली मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता और सेवा कार्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक सप्ताह एक दिन श्रमदान एवं सेवादान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में सोनूमुड़ा स्थित काली मंदिर परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत कांग्रेसजनों ने सामूहिक सहभागिता के साथ मंदिर परिसर की सफाई, घास कटाई और रंग-रोगन का कार्य किया।

rl
previous arrow
next arrow

श्रमदान के दौरान मंदिर परिसर में उगी घास की कटाई की गई तथा बड़े पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों और अन्य कूड़े-कचरे की व्यापक सफाई की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में रंग-रोगन, लिपाई-पोताई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु श्रमदान किया गया। कांग्रेस नेता शाखा यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की रही है। श्रमदान एवं सेवादान कार्यक्रम इसी विचारधारा को आत्मसात करने का प्रयास है। समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, धार्मिक स्थलों का रखरखाव और जनहित के कार्यों में सहभागिता भी हमारी सामाजिक उत्तरदायित्व है। जब समाज के लोग अपने आसपास की व्यवस्था सुधारने के लिए स्वयं आगे आते हैं, तभी सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव पड़ती है।

balaji
previous arrow
next arrow

             कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, नरेश जायसवाल, संदीप अग्रवाल, कन्हैया पटेल, सुदेश लाला, अमृत काटजू, दीपक सिंह, रजत गोयल, आशीष यादव, रमेश चौहान, दीपक भट्ट, सोनू पुरोहित, गोविंद साहू उपस्थित रहे।

Related Posts