सिंदूर पार्क में लहराएगा तिरंगा, लगेंगे शिलालेख, बिखरेगी हरियाली

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ओपी चौधरी ने पार्क में सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने का जारी किया फरमान

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बुधवार को रायगढ़ स्थित सिंदूर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में अब तक किए गए निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए इसके बेहतर संचालन तथा आम नागरिकों के लिए सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

rl
previous arrow
next arrow

                      निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने सिंदूर पार्क परिसर में ध्वजारोहण के लिए स्थल विकसित करने तथा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को स्थायी रूप से प्रदर्शित करने के लिए शिलालेख लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पौधरोपण, घास एवं हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ ही आम नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया।

balaji
previous arrow
next arrow

     वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और पराक्रम का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों के विरुद्ध यह कार्रवाई की थी। रायगढ़ में विकसित किया जा रहा सिंदूर पार्क इसी वीरता और पराक्रम की स्मृति को जनमानस से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने पार्क के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने और परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिए, ताकि यह वीर जवानों के शौर्य को नमन करने के साथ शहरवासियों के लिए उपयोगी एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

                     इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पार्षदगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts