ओपी चौधरी के दफ्तर का कांग्रेस करेगी कल घेराव

by SUNIL NAMDEO
0 comments

लंबित पेंशन के हक की लड़ाई में जनसहयोग की अपील – शाखा यादव

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव ने सामाजिक सुरक्षा सहायता राशि के अंतर्गत मिलने वाली निराश्रित, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का पिछले 8–9 महीनों से भुगतान नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

rl
previous arrow
next arrow

                 शाखा ने कहा कि हजारों जरूरतमंद हितग्राही अपने वैधानिक अधिकार से वंचित हैं। इस गंभीर समस्या के निराकरण हेतु अनेक बार प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, परन्तु सिर्फ कोरा आश्वासन के अलावा निराकरण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया और आज पर्यन्त हितग्राही लंबित पेंशन से वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी जनहित में लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग को लेकर 15 जुलाई के पूर्वान्ह 11 बजे जिला कांग्रेस भवन से रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन कर हितग्राहियों के आवेदन जमा करवाये जायेंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेता अध्यक्ष शाखा यादव ने कांग्रेसजनों, पेंशन हितग्राहियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया है कि जिन निराश्रित, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग हितग्राहियों को पिछले 8–9 महीनों से पेंशन नहीं मिली है, उन्हें साथ लेकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों, ताकि पेंशन वंचितों की आवाज़ को मजबूती मिले और सरकार लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बाध्य हो।

Related Posts