नकटी कांड की आग की चिंगारी सुलगी रायगढ़ में, कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में ग्राम नकटी के 85 गरीब परिवारों के घरों को वर्षा काल में तोड़े जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                   लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में इतनी डूब चुकी है कि उसे गरीबों के आंसू और उनकी पीड़ा दिखाई नहीं दे रही। एक ओर सरकार अंत्योदय, गरीब कल्याण और सुशासन के दावे करती है। वहीं, वर्षाकाल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर कर रही है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का सबसे बड़ा उदाहरण है।

balaji
previous arrow
next arrow

शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ग्राम नकटी के प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा है कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर सत्ता का महल खड़ा नहीं किया जा सकता। सरकार तत्काल प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करे, उन्हें उचित मुआवजा दे और न्याय सुनिश्चित करे।

                             मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। गरीबों के अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी और अन्याय के आगे कभी झुकेगी नहीं। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के काफी संख्या में सदस्य थे।

Related Posts