कांग्रेस को अब ओपी चौधरी का सहारा!

by SUNIL NAMDEO
0 comments

शाखा यादव ने वृद्धा, निराश्रित, विधवा, दिव्यांग पेंशन के 8 माह से बंद होने को लेकर 7 रोज का दिया अल्टीमेटम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से मिलने वाली वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन पिछले 8 महीनों से लंबित होने के कारण जरूरतमंद हितग्राही आर्थिक तंगी और मानसिक पीड़ा झेलने मजबूर हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस गंभीर समस्या को लेकर पहले भी दो बार कलेक्टर के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट कराने ज्ञापन सौंपकर तत्काल भुगतान मांग की थी, लेकिन बदले में केवल आश्वासन मिलने से हितग्राहियों में गहरा दुख व असंतोष व्याप्त है।

rl
previous arrow
next arrow

                         जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जिन बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगों और निराश्रितों के लिए हर महीने मिलने वाली पेंशन ही जीवन यापन का एकमात्र सहारा है, उन्हें तकनीकी कारणों का हवाला देकर महीनों तक भुगतान से वंचित रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। दवा, राशन और रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहे हितग्राहियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार यदि वास्तव में गरीबों की हितैषी है तो उसे सबसे पहले इन जरुरतमंदों की पीड़ा को समझना चाहिए।

balaji
previous arrow
next arrow

            शाखा यादव ने स्पष्ट कहा है कि यदि 7 दिनों के भीतर सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली समस्त लंबित पेंशनों के भुगतान की दिशा में ठोस कार्रवाई करते हुए पेंशन बहाली नहीं की जाती है तो कांग्रेस अब वंचित पेंशन हितग्राहियों को साथ लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराएगी और आग्रह करेगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए स्थायी व्यवस्था भी बनाई जाए।

Related Posts