विकास केडिया ने भाजपा समर्थकों के संग सुना ‘मन की बात’

by SUNIL NAMDEO
0 comments

पीएम मोदी के संदेशों को बताया राष्ट्रनिर्माण का मजबूत आधार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक–189 कोड़ातराई मंडल में भाजपा के जिला महामंत्री विकास केडिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

rl
previous arrow
next arrow

                                      कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत में निर्मित पहले सैन्य परिवहन विमान सी-295 की सफल उड़ान को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और नई क्रूज़ मिसाइल के सफल परीक्षण का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त होने की बात कही।

balaji
previous arrow
next arrow

पीएम ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में असम की महिलाओं द्वारा संचालित ‘हरगिला आर्मी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के योगदान को प्रेरणादायी बताया। साथ ही नागरिकों से सोने के पुनर्चक्रण, ईंधन बचत के लिए कारपूलिंग, मेट्रो के उपयोग और “देखो अपना देश” अभियान को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने विचारों के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

                 कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री सांई राज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, भाजयुमो मंडल महामंत्री शानू ठाकुर, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts