लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रायगढ़ में भव्य मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक एवं मिनीमाता चौक होते हुए जेल गेट पहुंची, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

rl
previous arrow
next arrow

        रैली में भाजपा समर्थकों ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान रहा। जेल गेट में समापन सभा में जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है। आपातकाल के दौरान संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया तथा हजारों लोकतंत्र सेनानियों और विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया। लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
                      महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का भी प्रतीक है। यह मशाल रैली लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है तथा उन सभी वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आपातकाल के दौरान संघर्ष कर लोकतंत्र की ज्योति को बुझने नहीं दिया। कार्यक्रम संयोजक अरुण कातोरे ने कहा कि आपातकाल का स्मरण लोकतंत्र के प्रति जनजागरण का अभियान है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह मशाल रैली उसी अटूट संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल तथा अशोक यादव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सह संयोजक युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित शर्मा और दुर्गा देवांगन ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक मेहनत किया।

balaji
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।

Related Posts