शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की शिकायत

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ओम श्री रूपेश कंपनी हादसे की मृतिका को 50 लाख और घायल को 25 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की उठी मांग

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओम श्री रूपेश कंपनी के मालिक और स्वयंभू समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अपने प्लांट में हुए हादसे के बाद उद्योगपति शंकर लाल अग्रवाल विवादों से घिरने के साथ ही लगातार आलोचना का शिकार होकर  घिरने लगे हैं। ऐसे में अब उनकी ही पुरानी संस्था यानी कांग्रेस के जिला सचिव कौशिक भौमिक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ओम श्री रूपेश कंपनी दुर्घटना की मृतिका के परिजनों को 50 लाख और घायलों को 25 लाख मुआवजा शंकर लाल अग्रवाल की तरफ से दिलाने की मांग की है।

rl
previous arrow
next arrow

            जिले के ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी में स्थित रायगढ़ को कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ओम श्री रूपेश प्लांट के मालिक जिनके द्वारा अपने प्लांट में सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं करने के कारण एवं घोर लापरवाही से उक्त दुखद घटना घटित हुई है। ज्ञापन के माध्यम से ओम श्री रूपेश प्लांट में हुए घटना की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई जिससे कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना घटित न हो साथ ही गर्भवती मृतक रंभा प्रधान के परिजनों को उद्योग द्वारा 50 लाख रुपए एवं घायल मजदूरों को 25 लाख रुपए मुआवजे के रूप में साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था ओम श्री रूपेश प्लांट के मालिक द्वारा किए जाने की मांग की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

                आज ज्ञापन सौंपने के समय अजहर हुसैन, विमल यादव, देव साहू, पारस यादव, अर्जुन चौहान, प्रदर्श कोरी, सत्यम देहरी, प्रकाश आनंद सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Posts