बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल हो स्थायी समाधान : गोपाल बापोड़िया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

आम आदमी पार्टी ने विद्युत समस्या को बनाया मुद्दा, कहा – जनहित में हो सकारात्मक कार्रवाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान विद्युत कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के नाम पर शहर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में घंटों बिजली कटौती की गई। कंपनी ने दावा किया था कि आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्यों के बाद विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु और निर्बाध हो जाएगी, लेकिन स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

rl
previous arrow
next arrow

                आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल बापोड़िया ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज भी शहर के अनेक क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या लगातार बनी है। कई स्थानों पर दिनभर में दर्जनों बार बिजली की आंखमिचौली से आम नागरिक और विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में बार-बार बिजली बंद होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। प्रश्न यह उठता है कि जब मेंटेनेंस कार्यों के लिए जनता को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, तो उसके बाद भी विद्युत व्यवस्था में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हुआ? यदि मेंटेनेंस कार्य सही ढंग से किए गए थे, तो उपभोक्ताओं को लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से क्यों जूझना पड़ रहा है?

balaji
previous arrow
next arrow

           आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी गोपाल बापोड़िया ने विद्युत कंपनी से मांग की है कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही विभाग जनता के समक्ष यह स्पष्ट करे कि मेंटेनेंस कार्यों पर कितना खर्च किया गया तथा उसके क्या परिणाम सामने आए हैं। जनहित में विद्युत विभाग को शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Related Posts