रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन में छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ को झालमुड़ी बेचकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि देश भर के लाखों छात्र-छात्राओं ने मेडिकल स्टूडेंट्स प्रवेश के लिए NEET परीक्षा की तैयारी संभवतः दो तीन वर्षौं से करके अपना भविष्य सँवारने के उद्देश्य से गत 3 मई को हुई परीक्षा में देश के लगभग 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए, परन्तु मोदी सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ NTA के लापरवाही की वजह से NEET परीक्षा की पेपर लीक हो चुकी थी। यह देश के कई राज्यों और शहरों में लीक हुई थी। केंद्रीय शिक्षा विभाग की लापरवाही इतनी बड़ी है कि विभाग को पेपर लीक की जानकारी परीक्षा आयोजित होने के एक सप्ताह बाद होती है और परीक्षा को रद्द करने की घोषणा जारी करती हैं।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री और उनके विभाग की इस निंदापूर्ण रवैये का दंश उन 22 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को झेलना पड़ रहा है जो कि उनके भविष्य से सरासर खिलवाड़ करने के समान है। जबसे केंद्र में मोदी सरकार का शासन चल रहा है उस समय से अब तक लगभग 89 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और परीक्षाएँ रद्द की गई कहीं न कहीं ये सोची-समझी षड़यंत्र और भ्रष्टाचार का हिस्सा भी हो सकता है क्योंकि अभी जो NEET परीक्षा की पेपर लीक हुई है उसकी लेन-देन लाखों रुपए में होने की बात उजागर हो रही है साथ ही भाजपा गठबंधन वाले बिहार राज्य में तो 30-60 लाख रुपए में साॅल्वर बैठाकर पास कराने की डील होने की बात भी उजागर हो रही है। इससे पात्रता प्राप्त ईमानदार, मेहनती, अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने यह भी कहा कि NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, कांग्रेस अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अधीनस्थ विभाग में हुए लापरवाही को नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी करती है।








