रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जनसेवा और जन सहयोग के उद्देश्य से स्थापित ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के स्थापना दिवस “चार्टर डे” को सेवांजली क्लब रायगढ़ द्वारा पूरे उत्साह से सेवा कार्य और जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए जनजागरण जागरूकता के संकल्प के साथ मनाया गया ।
आग उगलती गर्मी सेवांजली ने दी राहत
चार्टर डे के उपलक्ष में सेवांजली क्लब रायगढ़ अंचल में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर परेशान और प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने के उदेश्य से क्लब के सदस्यों ने चक्रधर नगर बंगलापारा हनुमान मंदिर प्रांगण के सामने मार्ग में स्टॉल लगाकर घर से बनाकर लाए स्वादिष्ट आम पना, लस्सी, छाछ, शर्बत एवं नीबू पानी का वितरण किया। वहीं, रोड पर निकलने वाले राहगीरों और वाहनों को रोककर उनको स्वादिष्ट शर्बत वितरण किया गया। मंदिर में भजन करने आईं महिलाओं को भी सेवांजली सदस्यों ने शर्बत वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किंग। सेवांजली ने जरूरतमंद राहगीरों को गर्मी से बचाव व शीतल पेयजल के लिए मटकों का भी वितरण किया ।
बसंती का प्रतिभा ने किया सम्मान
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुमिता पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर बसंती सरकार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमा तोमर की विशेष उपस्थिति रही । सेवांजली अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विशेष अतिथि एरिया ऑफिसर बसंती सरकार का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में पधारने एवं उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन तनु शर्मा और सरोजनी कुर्रे ने भी अपनी सेवा गतिविधिया की ।
जनणना में सहयोग की अपील की
चार्टर डे के अवसर पर सेवांजली क्लब रायगढ़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय सेवा कार्य में सहयोग का संकल्प लिया। इसी क्रम में 1अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी जनगणना को सफल बनाने हेतु क्लब द्वारा जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई । इस अभियान के अंतर्गत सेवांजली क्लब के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों को जनगणना के महत्व व शासन के उद्देश्यों से अवगत कराएंगे । सेवांजली क्लब का आग्रह है कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं।








