फर्जी पुलिस बनकर सिक्यूरिटी गार्ड लुटता रहा महिला की आबरू, बनाया कामुक वीडियो और सोशल मीडिया में अपलोड कर किया ब्लैकमेल, अब गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खुद को पुलिस विभाग का जांबाज जवान बताते हुए सिक्यूरिटी गार्ड द्वारा एक महिला की आबरू से खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी पुलिस इतना शातिर निकला कि महिला के संग गुजरे अंतरंग पलों की कामुक फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड करते हुए उसे ब्लैकमेल भी करता रहा। लव, सेक्स और धोखा की शिकार महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

rl
previous arrow
next arrow

     पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने शहर के चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मार्च 2026 को अपने बच्चे और सास के साथ कोरबा एक धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होने गई थी। वहां से वापसी के दौरान कोरबा रेल्वे स्टेशन में अक्षय कुमार कुम्हरानी से मुलाकात हुई। इसी दौरान अक्षय इसका मोबाइल नंबर लिया, तबसे वह मोबाइल फोन से बातचीत करने लगा। अक्षय ने महिला को बताया कि वह पुलिस में है, उसने वर्दी वाली तस्वीरें भी शेयर की और तुम्हे पंसद करता हूं, तुमसे शादी करना चाहता हूं कहता था। अक्षय को पता चला कि वह गांव में अकेली रहती है तो उसके घर गया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान महिला के बिना जानकारी मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया।

balaji
previous arrow
next arrow

     महिला अपनी मां का रायपुर मेकाहरा इलाज कराने गई थी, वहां भी आरोपी आकर घूमाने ले गया और बताया कि मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो व  वीडियो है। इसके साथ संबंध नहीं बनाने पर कभी भी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी ने गत 27 मई 2026 को अपने संग महिला का अश्लील फोटो/वीडियों को इंस्ट्राग्राम / फेसबुक सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। व्हाट्सएप और इस्ट्राग्राम में मैसेज भेजते हुए जान से मारने की धमकी दी, साथ ही अश्लील टिप्पणी कर ब्लैकमेल कर धमकी दे रहा है। पीड़िता की फरियाद पर पुलिस ने धारा 69, 296, 351 (3) बीएनएस 66 E, 67, 67-A IT Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। ऐसे में एसएसपी शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर और साइबर टीम ने रायगढ़ में आरोपी अक्षय कुम्हारी पिता संतराम कुम्हरानी (31 वर्ष) निवासी वार्ड 2 सड़क पारा डोडकी थाना मस्तूरी बिलासपुर को गिरफ्तार  कर रिमांड पर भेजा है।

    इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक बालचंद राव, जेनिपा पन्ना, आरक्षक विक्रम सिंह साइबर के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts